हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर। काम के बहाने हरियाणा के फरीदाबाद बुलाकर राठ के 20 वर्षीय युवक को अमानवीय यातनाएं देने का मामला सामने आया है। लात-घूंसों और झाड़ू से बेरहमी से पीटने के बाद युवक की आंखों में मिर्ची भर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं पीड़ित परिवार न्याय को भटक रहा है। सोशल मीडिया पर 7 मिनट 43 सेकेंड का यह वीडियो खुद हमलावरों द्वारा डालना बताया जा रहा है। इस वीडियो में राठ कस्बे के भटियाना मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवक संदीप को एक युवक अमानवीय यातनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरा उसका वीडियो बना रहा है। संदीप बेहोशी की ह...