शाहजहांपुर, मार्च 13 -- पुवायां के नाहिल गांव में एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग को डंडा दिखाकर बीच सड़क मुर्गा बनवा रहे हैं और उससे पैरों में नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। उस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था और गाली-गलौज की थी। घटना से आहत बुजुर्ग के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। बताया गया कि जमानत पर छूटने के बाद फिर से...