मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वैशाली जिले के धरमपुर का कोयला व्यवसायी सुधीर कुमार सिंह अमानत में खयानत का शिकार हो गया। उसने अपने दोस्त को अलग-अलग मुसीबतों में कुल 70 लाख रुपये दिए, लेकिन जब पैसे मांगे तो उसे दोस्त ने अपने घर बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। पुलिस ने शनिवार को सकरा थाना के अलीसराय के ईंट-भट्ठा संचालक अमरदीप सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। सुधीर ने पुलिस को लिए बयान में कहा है कि अमरदीप और उसके पुत्र चक्कर मैदान स्थित एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों बच्चों में दोस्ती थी। धीरे-धीरे दोनों परिवार के बीच भी नजदीकी बढ़ी और दोस्ती हो गई। इसी बीच अमरदीप ने व्यवसाय के सिलसिले में 30 लाख रुपये कर्ज मांगा। बदले में जमीन उसके पास बंधक रखने की बात कही। पीड़ित ने बैंक से लोन औ...