कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की सड़कों पर एक-एक इंच ऊंचे पैचवर्क को लेकर राज्य मंत्री बृजेश सिंह नाराज हो गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसर को निर्देशित किया कि ऊबड़-खाबड़ पैचवर्क को तत्काल ठीक कराएं। जिस भी ठेकेदार ने मानक के अनुरूप पैचवर्क कार्य नहीं किया है, उस पर कार्रवाई करें। फतेहपुर दौरे पर जाते समय पीडब्ल्यूडी के राज्य मंत्री बृजेश सिंह शनिवार सुबह सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने 10 मिनट के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री के साथ विधायक नीलिमा कटियार भी रहीं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने शहर की सड़कों की दुर्दशा का जिक्र राज्यमंत्री से किया। हैलट से चुन्नीगंज वाया मोतीझील, मैकराबर्टगंज से नवाबगंज और कॉर्डियोलॉजी के सामने खस्ताहाल सड़क की समस्या को राज्यमंत्री ने सुना। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमा...