आगरा, अप्रैल 14 -- भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मदिवस पर कस्बा में संगोष्ठी एवं शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को कस्बा के डा. आंबेडकर पार्क में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि व विधायक हरिओम वर्मा विधायक, चेयरमैन कमांडो चांद अली, चंद्र जीत राय, जागन सिंह सोलंकी, डा. रामजीलाल वर्मा, ब्रजेश वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही दलित और पिछड़े समाज का उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर सामाजिक समानता और न्याय के लिए कार्य करना चाहिए, तभी एक सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण हो सकेगा। संगोष्ठी के बाद डा. आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : जगह-जगह निकली शोभायात्रा, जयभीम के गूंजे नारे शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला आंबेडकर नगर से हुआ। कस्बा में शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पव...