सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को दुद्धी क्षेत्र स्थित अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को जून माह तक प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। परियोजना प्रबंधक ने जिलाधिकारी को बताया कि अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत कनहर डैम से पानी उठाकर कुल 54 गांवों में जलापूर्ति की जानी है। वर्तमान में अमवार, बाघाडू, दिघुल, देवपुरा, टेड़ा एवं जामापानी सहित छह गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पांच साल बाद भी अधूरी तैलीहाट जल जीवन मिशन योजना, ग्रामीणों में रोष निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम...