गोड्डा, जून 4 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमवार गांव में एक लावारिस होडे सेन्टरों कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया।और लोगों के बीच चर्चाएं गर्म हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल से अधजला वाहन जिसका निबंधन संख्या डब्ल्यू डी 38 आर 6487 को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि वाहन निबंधन संख्या से जामताड़ा का रहने वाला वाहन मालिक है। उससे संपर्क करने के बाद उनके द्वारा वाहन बेच देने की बात कही गई है।पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।आगे की कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होडे सेन्टरों कार वाहन से अवैध शराब ले जा रहा था।अचानक वाहन में आग लग गई जिसके बाद शराब माफिया वाहन छोड़कर भाग गए।...