बोकारो, जून 10 -- सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत एएडीओसीएम यानी अमलो परियोजना में आरएपीएल कंपनी की इंटरनल ट्रांसपोर्टिंग अंतर्गत अमलो स्टॉक से कोयला लेकर अमलो साइडिंग स्थित क्रशर में अनलोडिंग के क्रम में देर रात कोयला लदा हाइवा गायब हो गया। हालांकि खाली हाइवा को सीआईआईएफ जब्त करने में कामयाब हो गया। बताया जाता है कि 14 चक्का हाइवा संख्या जेएच02बीपी-2620 अमलो चेक पोस्ट से कोयला लोड कर निकला तथा क्रशर वेट ब्रिज पर वजन कराने के उपरांत अनलोडिंग के लिए रेलवे साइडिंग की ओर नहीं गया। इसके बजाय वाहन निर्धारित परियोजना क्षेत्र से बाहर चला गया। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर सीआईएसएफ द्वारा वाहन की ट्रैकिंग की गई। जांच के दौरान पाया गया कि हाइवा परियोजना क्षेत्र से बाहर गया था। तत्पश्चात वापस आकर रेलवे साइडिंग के समीप खड़ा पाया गया।सीआईएसएफ की ...