हापुड़, फरवरी 12 -- भारत पाक युद्ध में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर योद्धा की 80 वीं जन्मतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। गढ़ क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी सुधीर त्यागी भारतीय वायु सेना में फ्लाईंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में देश की एकता और अखंडता के लिए हंसते हसंते अपने प्राणों की बलि देने का सराहनीय कार्य किया था। जिनकी 80 वीं जयंती पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाकियू टिकैत के मंडल महासचिव दिनेश त्यागी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज से जुड़े सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समाज के साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में बढ़ चढक़र भागीदार बनने का संकल्प लिया। दिनेश त्यागी के नेतृत्व में दिवंगत फ्लाईंग ...