बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ ने अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जयंती धूमधाम के साथ बिजली खेड़ा में मनाई गई। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक भाऊराम प्रजापति ने किया। बैठक में महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार चक्रवर्ती ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शदीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जो भारत के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे उनको भारत रत्न से नवाजा जाए। इनकी कुर्बानी तभी सार्थक होगी और प्रजापति समाज को सम्मान मिलेगा। इस बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीपाल प्रजापति ,प्रोफेसर वीडी प्रजापति , कमलेश प्रजापति,वरदानी प्रजापति, शिवमोहन प्रजापति,धनंजय सिंह प्रजापति रहे। संचालन सुल्तान भाई प्रजापति जी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...