अमर शहीद रमेश चंद्र को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने परिजनों का किया सम्मान
शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- मदनापुर। कारगिल विजय दिवस पर मदनापुर क्षेत्र के गांव काबिलपुर स्थित कारगिल युद्ध के अमर शहीद रमेश चंद्र की प्रतिमा पर रविवार को पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन शाहजहांपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। शहीद रमेश चंद्र की पत्नी सुनीता देवी कारगिल विजय दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए कारगिल गई हुई हैं। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीद जांबाजों को दी श्रद्धांजलि उनके गांव में मौजूद न होने पर संगठन के सदस्यों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.