देहरादून, जून 29 -- देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कंडारी, सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद मेजर कंडारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित शहीद द्वार में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमर शहीद का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भू...