रुडकी, जनवरी 2 -- रुड़की, संवाददाता। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति, देवभूमि सैनिक मंच और राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने शुक्रवार को 1965 युद्ध के महानायक अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया। सभी लोगों ने डीएवी इंटर कॉलेज तिराहे पर उनके स्मारक पर एकत्रित होकर पुष्पांजलि अर्पित की और भारत माता और अमर शहीदों की जयकारे लगाए। समिति के महामंत्री पूर्व सैनिक श्याम कुमार त्यागी ने उनका जीवन परिचय दिया। बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा कर भारतीय सेना की जीत की राह आसान की थी। युद्ध भूमि में उत्कृष्ट शौर्य प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.