बहराइच, अगस्त 17 -- बहराइच, संवाददाता। सेनानी भवन सभागार में सोमवार को सेनानी उत्तराधिकारियों ने अमर शहीद मदनलाल ढींगरा की पुण्यतिथि मनाई। संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था, उनके पिता डा. दित्तामल ढींगरा ब्रिटिश शासन में सिविल सर्जन थे, और अंग्रेजों के वफादार माने जाते थे। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि लंदन में वीर सावरकर और श्यामजी कृष्ण वर्मा के सम्पर्क में आये और इंडिया हाउस से जुड़े। एक जुलाई 1909 को इंपीरियल इंस्टीट्यूट लंदन में उन्होंने ब्रिटिश राज्य के दमनकारी नीतियों का बदला लेने के लिए कर्जन वायली को गोली मारी। अदालत में मदनलाल ढींगरा ने ब्रिटिश न...