लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। अमर शहीद पांडे गणपत राय की 217वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव भंडरा प्रखंड के भौंरों में 17 जनवरी को जयंती समारोह सह विकास मेला का आयोजन होगा। जिला प्रशासन और शहीद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वधान में होने वाले इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 1857 की क्रांति के अमर शहीद पांडे गणपत राय के जीवन और मूल्यों पर परिचर्चा होगी। स्मारक समिति की अध्यक्ष और अमर शहीद की प्रपौत्री डा वंदना राय और संयोजक डा राजेश कुमार लाल ने लोगों से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...