जहानाबाद, फरवरी 24 -- कुर्था, निज संवाददाता वंशी प्रखंड अंतर्गत ग्राम माली में शोषित समाज दल के तत्वावधान में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती के अवसर पर 26 फरवरी को समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्था विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिनोद कुमार करेंगे, जबकि उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आद्याशरण चौधरी करेंगे। कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जयंती के समापन अवसर पर 28 फरवरी को पटना के गर्दनीबाग में विशाल धरना का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...