रांची, अप्रैल 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहीद स्मारक समिति की ओर से गुरुवार को शहीद सप्ताह आरंभ किया गया। मेन रोड में शहीद चौक और शहीद स्थल सह स्मारक पर विधायक सीपी सिंह ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद संगठन के लोगों ने अमर शहीदों के तैल चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ राम प्रवेश ने आगतों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन शहीद तेलंगा खड़िया के शहादत और वीर कुंवर सिंह के शौर्य दिवस पर 23 अप्रैल को होगा। इस दौरान सप्ताह भर संगठन की ओर से शाम छह बजे से अमर शहीद व स्वतंत्रता सेनानियों पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा।विमल किशोर, हरदीप सिंह, मनोज तिवारी, लाल चितरंजन शाहदेव, विश्वनाथ शाहदेव, वीरेंद्र सिंह, डॉ हरविंदर वीर सिंह, किशन अग्रवाल, डॉ बंदना राय, रवि दत्त, डॉ राजेश लाल, सूर्य नारायण, चितरंजन ...