जमशेदपुर, मार्च 20 -- 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में साकची, टिनप्लेट, टेल्को, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिरसानगर, बारीडीह, गोविंदपुर समेत कई इलाकों में बैठकें कर लोगों को यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, विभिन्न गुरुद्वारा समितियों, मजदूर संगठनों, खेल समूहों और सामाजिक संस्थाओं के साथ भी संवाद स्थापित किया गया। वहीं 'नमन' कार्यालय में युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई।इस दौरान 'नमन' के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह यात्रा देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देन...