मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- सकरा। शहीद यादगार समिति ने शुक्रवार को 33वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष सोहन लाल आजाद ने समिति के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रदीप कुमार, मो. हामिद, चुन्नू कुमार, धर्मवीर कुमार, रेणु देवी, भावना भारती, रूबी देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...