लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ। कार्यालय संवाददाता काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीदों की स्मृति में उत्तर प्रदेश क्रांतिकारी परिषद की 37वीं साइकिल यात्रा 19 दिसंबर को निकाली जाएगी। यात्रा को शहर के इतिहासकार रवि भट्ट हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संस्था प्रमुख एवं वरिष्ठ नाट्यकर्मी अनिल मिश्र गुरुजी ने बताया कि यह साइकिल यात्रा पिछले 36 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा 19 दिसंबर को प्रातः 10 बजे नेताजी सुभाष चौक (परिवर्तन चौक के निकट) से प्रारंभ होगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक और जनगीतों की प्रस्तुतियां होंगी। उत्तर प्रदेश क्रांतिकारी परिषद की सहयोगी संस्था अमुक आर्टिस्ट ग्रुप के कलाकार अनिल मिश्र गुरुजी के लेखन एवं निर्देशन में नुक्कड़ नाटक हम क्रांति करेंगे का मंचन करेंगे। नाटक में रामचरन, अनामिका सिंह, पूनम वि...