शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के 101वें स्मृति दिवस पर रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से रविवार को दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बलिदानियों के चित्रों पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े अमर बलिदानियों का त्याग और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह भी पढ़ें- शिल्पा, सनी और शाश्वत ने मारी बाजी उनके संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ...