रुद्रपुर, मार्च 29 -- किच्छा, संवाददाता। अमर ज्योति सेवा संस्था द्वारा भव्य समारोह में 51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। रविवार को नवीन गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यहां 51 जोड़ों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए। सुबह रेलवे स्टेशन रोड से 51 रथों पर सवार दूल्हे बैंडबाजों के साथ बारात लेकर मुख्य बाजार से बरेली रोड होते हुए विवाह स्थल पहुंचे। बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। समारोह में गायत्री परिवार हल्दूचौड़ के पुरोहित बसंत वल्लभ पांडे, जीवन चंद्र, अनुज अग्रवाल और सरस्वती सुयाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंडों के समक्ष विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.