अमर ज्योति नर्सिंग होम में धूमधाम से मनाया गया नर्सिंग दिवस
गंगापार, मई 12 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। क्षेत्र के पचदेवरा स्थित अमर ज्योति नर्सिंग होम एवं ट्रामा सेंटर में मंगलवार को विश्व नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने आधुनिक नर्सिंग सेवा की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।प्रबंध निदेशक डॉ. आरपी पांडेय ने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने इसकी मजबूत नींव रखी थी। वहीं डॉ. के.के. शुक्ला ने कहा कि विश्व नर्सिंग दिवस नर्सों के समर्पण, सेवा और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं एवं अस्पताल कर्मियों ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा भीमताल में शपथ ग्रहण समारोह आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.