अमर ज्योति घोटाले में गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी को ज्ञापन
बदायूं, अप्रैल 18 -- अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड घोटाले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को निवेशकों और अधिवक्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। चार मुकदमों में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार ने बताया कि सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमा में कंपनी निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत, श्रीकांत और सूरजपाल समेत अन्य नामजद आरोपी लंबे समय से फरार हैं, जबकि उन पर इनाम घोषित है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उच्च न्यायालय में याचिकाएं दाखिल कर कार्रवाई को टालने की कोशिश की थी, लेकिन अब वे याचिकाएं निरस्त हो चुकी हैं और गिरफ्तारी में कोई कानूनी अड़चन नहीं बची है। यह भी पढ़ें- फरार दो आरोपियों को कुर्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.