बदायूं, सितम्बर 9 -- बदायूं, संवाददाता। फरवरी 2025 से निवेशकों का भुगतान बंद करने वाली अमर ज्योति कंपनी के खिलाफ कुल नौ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इनमें बदायूं में पांच और बरेली में चार मुकदमे शामिल हैं। बदायूं में पहला मुकदमा जिला बार एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में 43 अधिवक्ताओं ने दर्ज कराया था। इसके बाद तत्कालीन सचिव अरविंद पाल सिंह परमार, पीड़ित असद समेत अन्य लोगों की शिकायतों पर भी कंपनी संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। यह भी पढ़ें- ठगी के आरोपी सूर्यकांत और शशिकांत एसटीएम व बदायूं पुलिस ने किये गिरफ्तारनिवेशकों के खिलाफ आरोप अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और अन्य संचालकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में निवेशकों से रकम लेने और भुगतान नहीं करने के आरोप लगाए गए थे। तत्कालीन...