फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। चौफेरवा में हुए तिहरे मौत कांड की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कमरे से अमर श्रीवास्तव की एक निजी डायरी बरामद की है। पुलिस अब इस डायरी में लिखी सामग्री और सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान करेगी। इसके लिए दोनों की हैंडराइटिंग जांच के लिए प्रयागराज भेजा जाएगा। बता दें कि चौफेरवा में घर के अंदर बीते बुधवार की शाम अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव मृत अवस्था में और चाचा सुनील श्रीवास्तव मरणासन्न हालत में मिले थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी भी मौत हो गई थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें पांच लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। उसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया था। आरोपियों में अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी, संजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.