पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया नवनिर्माण मंच की ओर से रविवार को शहर के टॉउन हॉल में अमर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की 106 वां जयंती भव्य समारोह के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जहां पुस्तक का लोकार्पण किया गया वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए भी सभी को शुभकामना दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासिन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक आकाशवाणी पूर्णिया विजयनन्दन प्रसाद ने की। इस मौके पर सबों का स्वागत मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने किया। जबकि मंच की ओर सचिव अरुण कुमार विश्वास, मनीष कुमार, भोला कुशवाहा, नीलू पटेल, विकास कुमार आदि ने सभी मंचासिन अतिथियों को चादर, शिल्ड व फूल माला से स...