मेरठ, अप्रैल 7 -- शताब्दी नगर सेक्टर-1ए में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन सोमवार दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पंडित नेक राम शास्त्री ने भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने अश्वत्थामा द्वारा नवजात शिशुओं की हत्या और पांडवों द्वारा उसे अपमानित कर जीवनदान देने की घटना का भी विस्तार से उल्लेख किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण गोविंद द्वारा उत्तरा के गर्भ की रक्षा करने का मार्मिक प्रसंग सुनाया। वृंदावन से आए कलाकारों ने भजनों की मधुर प्रस्तुति से ऐसा भक्तिमय वातावरण बना दिया कि श्रद्धालु झूमने को विवश हो गए।बरसाना धाम से पधारे पंडित मुकेश चंद बृजवासी ने पूजन कराते हुए मूल पाठ कराया। संचालन महंत तिवारी ने किया। कथा की सं...