अमरोहा, सितम्बर 4 -- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अमरोहा सीएचसी की ओपीडी में आने वाले मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनाने की तैयारी है। मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण होते ही उनकी आभा आईडी भी तुरंत बन जाएगी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की कवायद चल रही है। इसी कवायद में शहर सीएचसी में भी जल्द मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनेंगे। इसके लिए सीएचसी को शासन से पूरे सेटअप के साथ दो कम्प्यूटर ऑपरेटर मिलेंगे। इस सुविधा के शुरू होने के बाद मरीजों का ऑनलाइन पर्चा बनने के साथ ही उनकी आभा आईडी भी तुरंत बन जाएगी। इसमें मरीजों का पूरा मेडिकल रिकार्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। देशभर में कहीं भी डॉक्टर को दिखाने पर मरीज की पूरी हिस्ट्री एक क्लिक में खुल जाएगी। मरीजों को ओपीडी की लंबी लाइन में लगने के झंझट से निजात मिलेगी। ओपीडी म...