अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद शुरू, शामिल होंगे 65 गांव
अमरोहा, जून 1 -- अमरोहा,संवाददाता। अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद शुरू हो गई है। प्राधिकरण का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया गया है। गांवों के चयन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके लिए 65 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंजूरी के लिए जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन से जिले के विकास की रफ्तार और तेज होगी। प्राधिकरण के दायरे में आने वाले गांवों की ग्राम पंचायतें और प्रधान पद समाप्त नहीं होंगे। पंचायतें अपने अधिकार क्षेत्र में कार्य करती रहेंगी, लेकिन विकास कार्यों और निर्माण गतिविधियों के लिए प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक होगी। मकान, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान या अन्य निर्माण कार्य कराने से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पंचायतों को भी कई विकास कार्यों के लिए प्राधिकरण से अनाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.