अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा, संवाददाता। श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के संयोजन में 69वें माघ महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को स्थानीय मंदिर श्रीबाबा गंगा नाथ में गणेश पूजन कर किया गया। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने पूजन कराते हुए उत्सव का शुभारंभ कराया। शाम सात बजे से राम चरित मानस का पाठ शुरू किया गया, जो 31 जनवरी तक चलेगा। माघ महोत्सव के तहत प्रभात फेरी तीन जनवरी से एक फरवरी तक सुबह 5:30 बजे मंदिर श्रीबाबा गंगा नाथ से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकाली जाएगी। 31 जनवरी को मोहल्ला बटवाल बिजनौर रोड से भगवान श्रीराम की भव्य नगर शोभायात्रा भीा निकाली जाएगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर श्रीबाबा गंगा नाथ पर विश्राम लेगी। कमेटी अध्यक्ष चैनसुख गोले ने बताया कि यह माघ महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यधिक हर्षोल्लास के साथ म...