अमरोहा, फरवरी 18 -- अमरोहा। बुधवार सुबह से जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली है। तेज हवा के साथ आसमान में बदल उमड़ रहे हैं। बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादलों के छाने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम के बदले मिजाज को देख सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि आंधी के साथ बारिश होती है तो गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा। बुधवार को जिले में तेज हवा का दौर चला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने दिन का तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया। क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम में बदलाव को देख किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी। इस समय सरसों की फसल पक रही है। किसानों को फसल खराब होने का भय सताने लगा। उप क...