अमरोहा, जून 11 -- गुरुवार सुबह से जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ आसमान में बदल उमड़ रहे हैं। बारिश के आसार बने हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बादलों के छाने से मौसम सुहाना बना है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज को देख किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक 20 से 25 जून तक जिले में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके पहले प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू होगा। इस बीच गुरुवार सुबह भी मौसम में अचानक बदलाव आया। यह भी पढ़ें- बंगाल पहुंचा मानसून, बिहार में जल्द दस्तक जिले के आसमान में सुबह से बादल छाए हैं। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने दिन का तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया, लोगो...