अमरोहा, जून 22 -- अमरोहा, संवाददाता। नगर में सोमवार को माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। माहेश्वरी समाज की ओर से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी युवा मंडल ने मिलकर इस शोभायात्रा का आयोजन किया। यात्रा शुरू होने से पहले बड़े बाजार स्थित सारस्वत धर्मशाला में भगवान भोलेनाथ का रूद्बाभिषेक और महाआरती की गई। शोभायात्रा बड़े बाजार से शुरू होकर कोतवाली, बसावन गंज, गुजरी, कटरा बेगम सराय, शफातपोता और कोट चौराहा होती हुई आर्यसमाज मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का नगर में कई जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। कई जगह श्रद्धालुओं को ठंडा शरवत भी पिलाया गया। माहेश्वरी समाज के काफी संख्या में पुरूष, महिला और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। सभी लोग पीले परिधान पहने हुए थे। ...