अमरोहा, अप्रैल 22 -- बछरायूं (अमरोहा), संवाददाता। क्षेत्र के गांव कमालपुर काजी में 19 अप्रैल को आयोजित एक दावत के बाद मेहमानों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के बीच दावत में परोसे गए किसी खाद्य पदार्थ की खराबी से सभी बीमार हुए हैं। मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग अब भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।नगर के एक बैंक्वेट हॉल में 19 अप्रैल को लगन का कार्यक्रम था। परिजनों के अनुसार, दावत खाकर घर लौटे सदस्यों को शाम होते-होते पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। यह भी पढ़ें- फूड प्वाइजनिंग से दूल्हा समेत 350 लोग बीमार, गांव में मची अफरा-तफरी शुरुआत में इसे सामान्य समझकर स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उ...