अमरोहा, जून 8 -- मौसम की बेरुखी से जिले में किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फसलों की सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। किसान आसमान की ओर बारिश की बाट जोह रहा है। बारिश नहीं होने से चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी ने आमजन के होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। सुबह से चिलचिलाती धूप होश उड़ाए रही। आसमान में दूर तक बादल नहीं दिखाई दिए। मौसम साफ होने पर सुबह से ही तेज धूप खिली। गौरतलब है कि जिले में 27 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की जाएगी। तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की नर्सरी डाली जा चुकी है। एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। करीब 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर हरा चारा समेत अन्य फसलें हैं। सर्वाधिक गन्ने और धान की नर्सरी में पानी की जरूरत है। बरसात न होने स...