अमरोहा, जून 4 -- जिले में मौसम की बेरुखी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। उमसभरी गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। चिलचिलाती धूप आबादी का पसीना निकाल रही है। मौसम की तल्खी से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से चिलचिलाती धूप खिली रही। धूप में कुछ दूर चलते ही लोगों का पसीना छूटने लगा। हर कोई उमसभरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान रहा। घर-दुकानों में कूलर व पंखे की हवा भी गर्मी के सामने बेअसर रही। चिकित्सकों ने भी इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने का सुझाव सभी को दिया है। यह भी पढ़ें- तराई में उमस ने बढ़ाई तड़प, धूप ने किया बेहाल वहीं मौसम को भांपते हुए किसानों की चिंता बढ़ती जा रही हैं। बारिश होने की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है। हालांकि मौसम विभाग के...