अमरोहा, मई 27 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में झुलसाती गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। भीषण गर्मी की वजह से लोग पसीना-पसीना नजर आ रहे हैं। दोपहर में तेज धूप की वजह से लोगों का घरों से निकला तक मुश्किल हो रहा। नतीजा सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा रहा। बाजारों में लोग कम दिखाई दे रहे हैं।भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को खासा परेशान किया। जिला मुख्यालय समेत औद्योगिक नगरी गजरौला में भी लगातार बिजली कटौती के चलते लोगों में रोष बना है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप उठी दुपहरी, रात में भी छूटा पसीना आरोप है कि विभागीय स्तर पर शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, बारिश नहीं होने से किसानों को फसल सिंचाई की चिंता सता ...