अमरोहा, सितम्बर 23 -- मुरादाबाद में हुई अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अमरोहा पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्थान हासिल किए। 28 खिलाड़ियों की टीम ने दौड़, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, हर्डल और रिले समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। आयुष राणा ने 100 मीटर दौड़ व 110 मीटर हर्डल में प्रथम स्थान हासिल किया। सुधीर शर्मा पोल वॉल्ट में अव्वल रहे। मोहम्मद जफर और केशव चक्रवर्ती ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नदीम ने 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर लो हर्डल में दूसरा स्थान हासिल किया। नवीन ने 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिवम ने 5000 मीटर में प्रथम और 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिले स्पर्धाओं में भी अमरोहा पुलिस का दबदबा रह...