संभल, मार्च 12 -- असमोली थाना पुलिस ने रविवार सुबह कूलर लदी पिकअप लूटने वाले अमरोहा जिले के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 20 कूलर, लूटी गई पिकअप और वारदात में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस की तीन टीमों ने 70 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बदमाशों तक पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जनपद अमरोहा के हादरपुर जमनिया गांव निवासी चालक शाहिद रविवार सुबह करीब पांच बजे अमरोहा के डिस्ट्रीब्यूटर मोहम्मद शाकिर के गोदाम से 20 कूलर लादकर संभल ला रहा था। असमोली थाना क्षेत्र में जोया-संभल मार्ग पर दारापुर गांव के पास कार सवार बदमाशों ने आवाज देकर कहा कि डीसीएम से कूलर गिर रहे हैं। यह सुनकर चालक पिकअप को सड़क किनारे रोका और नीचे उतरकर पीछे पहुंचकर कूलर देखने लगा। इसी दौरान कार सवार बदमाश मौक...