अमरोहा के आर्टिस्ट मुस्तजाब शैली के निधन पर जताया शोक
अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा। बुधवार को अदबी संगम पदाधिकारियों की बैठक मोहल्ला दानिशमंदान में संस्था अध्यक्ष सैयद हसन मुजतबा वाहिद अमरोहवी के आवास पर आयोजित की गई। अमरोहा के मशहूर आर्टिस्ट मुस्तजाब शैली के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया गया। उनकी मगफिरत की दुआ की गई।संगठन उपाध्यक्ष पंडित भुवनेश कुमार शर्मा भुवन अमरोहवी ने बताया कि शैली साहब कई खूबियों के मालिक थे। वह एक बेहतरीन आर्टिस्ट के साथ ही बहुत प्यारे कहानीकार व गजलकार भी थे। उन्होंने लगभग 35 साल तक एक कामर्शियल आर्टिस्ट के रूप में अपने दौर के मशहूर उपन्यासकारों के उपन्यासों के टाइटिल कवर बनाने में गुजार दिए। इसके अलावा शख्शी पोर्टरेट व लैंडस्केप आदि बनाने में भी उन्हें महारत हासिल थी। देशभर में उनकी कलाकृतियां बड़ी-बड़ी आर्ट नुमाइशों का हिस्सा बनती रहीं, जिन्हें कला प्रेमियों ने जी भरकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.