अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। डीआईजी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कराई जाएगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश पुलिस अफसरों को दिया है। भ्रमणशील पुलिस टीमें एवं पीआरवी वाहन निरंतर जिले की गश्त करते रहेंगे। शुक्रवार दोपहर पुलिस कार्यालय सभागार में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि त्योहारों को परंपरागत रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कोई नई परंपरा न डालें। डीआईजी ने कहा क...