मथुरा, मई 26 -- दो दिवसीय दौरे पर आई अमरोहा ईगल क्रिकेट टीम ने लगातार दोनों मुकाबले जीतकर टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। पहले मैच में अमन लिट्ट के तूफानी शतक एवं दूसरे मुकाबले में रजन व विजय की विस्फोटक बल्लेबाजी जीत का आधार बनी। पहले मैच में मथुरा वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी कर 235 रन बनाए। देव उपाध्याय ने 74, कुलविंदर बग्गा ने 83 एवं युवराज सिंह ने 33 रन बनाए। जवाब में अमरोहा ईगल अमन लिट्ट के नाबाद 142 रन एवं पिंटू सैनी के 59 रन की बदौलत 20.1 ओवर में लक्ष्य पाकर 8 विकेट से जीत गई। अमन लिट्ट को मैन ऑफ द मैच दिया। दूसरे मैच में मथुरा वेटरंस ने 181 रन बनाए। इसमें देव उपाध्याय ने 37, कुलविंदर बग्गा ने 36 एवं सोहित यादव ने नाबाद 31 रन बनाए। जवाब में अमरोहा ईगल के रजन ने 56, अभिनव मिश्रा ने 32 एवं विजय ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को 3...