अमरोहा, मार्च 12 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के अमरोहा बस स्टैंड चौराहे पर बुधवार को फिर जाम लग गया। बाद में पूरा बाईपास मार्ग जाम की चपेट में आ गया। एंबुलेंस व स्कूल बस भी जाम में फंस गईं। काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद बाईपास मार्ग पर जाम की शुरुआत अमरोहा चौराहे से हुई। यहां गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चलते जाम लग गया। एक-दूसरे से पहले निकलने की जल्दबाजी में वाहनों की लंबी कतार लगती चली गईं। दो घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दारोगा व दो पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। एंबुलेंस को भी जाम से निकलवाया गया। वहीं, इस बाबत व्यापारी नेताओं का कहना है कि अमरोहा चौराहा, संभल स्टैंड, रहरा बस अड्डा समेत शहर में अन्य कई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.