बहराइच, अप्रैल 7 -- जरवलरोड/विशेश्वरगंज। जरवलरोड के ग्राम सभा अटवा निवासी अमरेश कुमार यादव ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद गुजरात रिलायंस में इंजीनियर पद पर नौकरी करने लगे। कुछ दिन बाद इंजीनियर की नौकरी छोड़कर दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में समीक्षा अधिकारी बन गए हैं। विशेश्वरगंज निवासी डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक पुत्र स्वर्गीय बाबूराम पाठक ने भी समीक्षा अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई कृष्ण चन्द्र पाठक एवं सुभाष चन्द्र पाठक सहित गुरुजनों को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.