गंगापार, जून 10 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। अमरेश मिश्रा को भाजपा मांडा मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। जानकारी भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता ने दी कि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देश पर अमरेश मिश्रा पप्पू को मांडा मंडल भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया। मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अमरेश को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...