कटिहार, अक्टूबर 24 -- कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अमरेंद्र बागी को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सड़क सुरक्षा परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए नामित किए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है। अमरेंद्र बागी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ जनहित में काम करने का अवसर भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित यातायात व्यवस्था को प्रोत्साहित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में वे अपनी भूमिका निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- Dumka News: उपायुक्त ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उन...