अमरोहा, फरवरी 12 -- जोया। गांव पांयती कलां में मंगलवार शाम को अमरूद तोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में जमकर लात-घूंसे चले। बीच-बचाव में एक गर्भवती महिला भी चोटिल हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मंगलवार शाम की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव पांयती कलां की है। गांव के रहने वाले अख्तर की बेटी की बुधवार को बारात आनी थी। पड़ोसी पप्पू की बगिया के पास खाने के लिए पंडाल लगा रखा था। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने बगिया में पहुंच कर अमरूद तोड़ने शुरू कर दिए। पप्पू के बेटे मोहसिन ने मना किया। इस पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। पप्पू अपने घर चला गया। कुछ देर बाद गांव के अकबर, अख्तर, असलम और मुशर्रफ ने पप्पू के घर पहुंच कर गाली-गलौज कर मोहसिन के साथ मारपीट शुरू की। देवर को पीटता हुआ देख गर्भवती भाभी नाजमीन बचाने लगी तो वह भी चोटिल हो ग...