जहानाबाद, मार्च 6 -- हुलासगंज, निज संवाददाता संघ लोक सेवा आयोग के तहत संयुक्त संयुक्त भू-वैज्ञानिक (जियो साइंटिस्ट) की परीक्षा में हाइड्रो साइंटिस्ट के पद पर सफलता प्राप्त कर अमरीश शर्मा ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि जहानाबाद में टैलेंट की कमी नहीं है। इस परीक्षा में देश स्तर पर पंद्रहवा स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता राजीव शर्मा ने बताया कि प्रारंभ से ही प्रतिभा का धनी था। उसके टैलेंट को देखते हुए उसके शिक्षा दीक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। जबकि वे खुद सूरत में कपड़ा मिल में काम करते हैं। शिक्षा दीक्षा के संबंध में बताया कि आईआईटी में 63वां स्थान प्राप्त किया था तथा धनबाद से इन्डिया स्कूल और माइन्स में इन्जीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वहीं से उसका प्लेसमेंट ग्रिन्को ग्रुप में हुआ है। दो वर्षों तक काम करने के बाद वहां नौकरी छोड़ द...