पीलीभीत, अगस्त 21 -- अमरिया। सावन माह के पावन अवसर पर कौशल गुप्ता के नेतृत्व में अमरिया से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना हुई। यात्रा में काफी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर हर-हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से माहौल भक्तिमय कर दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु रविवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य अमरिया शिव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा में शामिल कांवड़िए निर्धारित समय पर पहुंचकर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कौशल गप्ता ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के साथ यात्रा पूर्ण करने की बात कही। श्रद्धालुओं की सहभागिता से कस्बे का वातावरण भक्तिमय नजर आया और जगह-जगह लोगों ने कांवड़ लेने जा रहे भोलो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में चंद्रपकाश शर...